अभी-अभी फिल्म उजड़ा चमन देख कर आई हूं,जिसकी रिव्यू बाद में डालूंगी। एक बात जो लगातार खटक रही है, वह यह कि इसमें हीरो को हंसराज कॉलेज का हिंदी का प्रोफेसर दिखाया है। जाहिर है बार बार कालेज दिखाया जाता है। आप कहेंगे तो यह तो अच्छी बात है इसमें खराबी क्या है। तो खराब बात यह है कि वह प्रोफेसर टेक्स्ट बुक से न पढ़ाकर कुंजी से पढ़ाता है। जबकि मेरे जैसे तमाम अध्यापक कुंजी से पढ़ने वाले बच्चों को कभी अच्छा नहीं समझते। और यहां तो पूरी फिल्म में प्रोफेसर हाथ में कुंजी लिए घूमता है। ऐसे कालेज में जब वहां की प्राचार्या डॉ रमा मैडम खुद हिंदी की हैं। यही नहीं हिंदी का प्रोफेसर होना मानो कोई गुनाह कर दिया है। ऐसे में हिंदी वालों का तो अपमान है ही लेकिन सबसे बड़ा अपमान हंसराज कॉलेज का लगता है। मुझे लगता है कि संभवत मैडम ने जब शूटिंग की अनुमति दी होगी तो फिल्म भी जरूर देखी होगी। #UjdaChaman #filmopinion #SunnySingh #Maanvigagroo #HansrajCollege #Hindidemeanedinthemovie #filmcritic
Comments
Post a Comment